मुह के छाले कम करने के घरेलू नुस्खे Home remedies for Mouth Ulcer in hindi

मुंह में छाले होना यह एक प्रकार की बीमारी है। मुंह के छाले अक्सर मुंह के अंदर, होठो के अंदर या तो जीभ पर होते है। मुंह में छाले होने की वजह से हमें खाने पीने के बाद बहुत मुस्किल होती है और बहुत दर्द होता है। छाले कई बार ज्यादा मसाले पदार्थ खाने से भी हो सकते हैं। मुंह के छालों को ठीक होने के लिए 6 से 8 दिन का अवधि लगता है। मुंह में छाले होने के कारण हमें बात करने में भी दिक्कत होती है। अगर यह छाले कई समय तक ठीक नहीं हुए तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती हैं। इन छालो में से खून निकलने लगता है। तो आइए आज हम आपको मुंह के छाले ठीक करने के घरेलू नुस्के बताएंगे।
मुंह में छाले होने के कारण :-
- ज्यादा गर्म चीजों का सेवन करने से मुंह के छाले हो सकते हैं।
- ज्यादा मसालेदार पदार्थ खाने से भी यह समस्या हो सकती है।
- कब्ज होने पर भी मुंह में छाले हो सकते हैं।
- ज्यादा टेंशन लेने के कारण भी हमें यह समस्या हो सकती हैं।
- गलती से हमारी जीभ काट लेना।
- अच्छी तरह से दांत साफ न करने से भी यह समस्या होती है।
- पेट में गर्मी के वजह से भी मुंह में छाले हो सकते हैं।
- शरीर मैं विटामिन बी और आयरन की कमी होने से भी मुंह में छाले हो सकते हैं।
- ज्यादा बुखार होने पर भी यह समस्या में जड़ सकती है।
Home remedies for Mouth Ulcer in hindi मुंह के छाले कम करने के घरेलू नुस्खे:-
- हल्दी यह एक एंटीबायोटिक दवा है। इस उपाय में भी हल्दी एक गुणकारी उपाय है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाकर उसे हल्का सा गर्म कर ले। और फिर बाद में इस हल्दी के पानी से 15 से 20 बार अच्छे से कुल्ला कर ले। इससे आपके मुंह के छाले कम होने में मदद होगी।
- 3 से 4 इलायची अच्छे से पीस लें। फिर यह पिसी हुई इलायची एक चम्मच शहद में अच्छे से मिला लें और फिर इस मिश्रण को छालों की जगह पर लगा दे। ऐसा करने से आपके मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
- हरी धनिया के 5 से 6 पत्ते लीजिए। इस पत्तों को अच्छे से पीस ले और फिर उस का रस छालो वाली जगह पर लगाएं। इससे आपके मुंह के छाले कम हो जाते हैं।
- अगर आप कत्थे वाला पान खाते हो तो आपके मुंह के छाले जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
- तुलसी यह भी एक बहुत असरकारक उपाय है। इसलिए आपको तुलसी के 4 से 5 पत्तों को अच्छे से पीस लें। फिर इसका रस छालों वाली जगह पर लगाये। इससे आप के छाले जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
हमे उमीद है आपको हिंदी टिप्स का मुह के छाले कम करने के घरेलू नुस्खे Home remedies for Mouth Ulcer in hindi पसंद आये हो| यदि आपको Home remedies for Mouth Ulcer in hindi मुंह के छाले कम करने के घरेलू नुस्खे से फायदा हुआ हो तो हमे जरुर बताये|
दो मुहे बालों का इलाज कैसे करें Cure Double Mouthed Hair at Home in hindi